
ऐतिहासिक झांसी दुर्ग पर अनूठा आयोजन
ऐतिहासिक झांसी दुर्ग पर अनूठा आयोजन

हर्ष शर्मा संवाददाता झांसी
झांसी/विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक झांसी दुर्ग पर अनूठा आयोजन हुआ। यहां विश्व रिकार्ड कायम करने के मकसद से झांसी वासी सुबह से ही उमड़ते दिखे। इस आयोजन में आम नागरिकों के अलावा जिलाधिकारी , एस एस पी ,सामाजिक संगठनों के लोग और विभिन्न विभागों के अफसरों ने हिस्सा लिया। शहर के विभिन्न संगठनों के लोगों ने मिलकर धरोहर दिवस पर यह खास आयोजन किया।ऐतिहासिक दुर्ग पर रानी झांसी के स्वरूपों की घोड़ों पर सवार होकर शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर दुर्ग पहुंचे डीएम रविन्द्र कुमार ने बताया कि हमारे पूर्वजों ने जो धरोहर बनाये हैं, उन्हें सुरक्षित रखने की हमारी जिम्मेदारी है। धरोहरों को नष्ट न करें और जितना सम्भव हो, उनके संरक्षण के लिए सभी लोग प्रयास करें।साथ ही उन्होंने कहा 26 जनवरी हो 15 अगस्त हो कोई भी पर्व हो हमे पेड़ जरूर लगाना चाहिए पेड़ हम सबके जीवन के लिए बहुत जरूरी है।

विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर आज रानी झांसी के ऐतिहासिक दुर्ग पर झांसीवासी उमड़ पड़े। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शिरकत की। ऐतिहासिक दुर्ग पर रानी झांसी के स्वरूपों की घोड़ों पर सवार होकर शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर महिलाओं भी रानी झांसी की तरह वस्त्र धारण कर हाथ में तलवार व घोड़े पर सवार होकर रानी झांसी के किले पहुंची सामाजिक कार्यकर्ता वैशाली पुंशी ने कहा कि रानी झांसी के ऐतिहासिक दुर्ग पर पर्यटकों की रिकॉर्ड संख्या को एकत्रित कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की गई है। इसी ऐतिहासिक दुर्ग से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए भारत का संकल्प लिया था और आज इस संकल्प को साकार करने के लिए समूचा झांसी उमड़ा है।भीषण गर्मी को देखते हुए दुर्ग पर आने वाली भीड़ के लिए कई सामाजिक संगठनों द्वारा शीतल लस्सी का इंतजाम भी किया गया है, ताकि लोगों को गर्मी से राहत दिलाई जा सके। साथ सभी संगठनों ने कहा की आने वाले समय में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें