
100 दिन में 25 हजार बेरोजगारों को देंगे रोजगार–अनिल राजभर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री
100 दिन में 25 हजार बेरोजगारों को देंगे रोजगार
श्रम मंत्री बोले- 90 रोजगार मेले आयोजित होंगे, 100 दिन बाद 6 माह के लक्ष्य की तरफ बढ़ेंगे
हर्ष शर्मा संवाददाता झांसी
झांसी/दो दिवसीय दौरे पर झांसी पहुंचे श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर बुधवार को कहा कि 100 दिन की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इसमें 90 रोजगार मेले आयोजित होंगे। जिसमें 25 हजार बेरोजगारों को रोजगार की व्यवस्था कराएंगे। 100 दिन बाद फिर 6 माह के लक्ष्य की तरफ सरकार आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जो अफसर काम नहीं करेंगे, उनकी कोई जरूरत नहीं है। शिकायत व लापरवाही की इस सरकार में कोई गुंजाइश नहीं है। मंत्री राजभर ने कहा मजदूरों की कॉलोनियों पर अवैध कब्जों की शिकायतें मिली हैं। उन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अवैध कब्जों को हटाने का फैसला लिया गया है। जल्द ही सभी कॉलोनियों से अवैध कब्जे हटा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 4 मई को पूरे प्रदेश के सभी अफसरों को बुलाया है। अफसरों को जिम्मेदारी का अहसास करना होगा और अपने कर्तव्य का निर्वाह करना होगा। उन्होंने कहा कि सररकार ने केरियर काउंसिलिंग की बात की है। 100 दिन के अंदर करीब 50 हजार युवाओं को लाभांवित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
अपने पुराने कामों के तर्ज पर है सरकार
मंत्री ने कहा कि पिछली बार लक्ष्य निर्धारित करके काम किया तो सार्थक परिणाम आए थे। इस बार भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने उसी तर्ज पर चलने का फैसला किया है। अभी 100 दिन का लक्ष्य निर्धारित किया है। बिंदुबार बहृ़द कार्ययोजना बनी है। वो कार्ययोजना कैसे धरातल पर उतरे, कैसे 100 दिन में निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचे। इस पर तेजी से काम चल रहा है। मंत्री अनिल राजभर मंगलवार शाम को झांसी पहुंच गए थे। रात को ओरछा में रात्रि विश्राम किया। बुधवार सुबह झांसी सर्किट हाउस पहुंचकर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। दोपहर में अफसरों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। इसके बाद वे मध्य प्रदेश के दतिया में माता पीतांबरा पीठ के दर्शन करने पहुंचे। और फिर लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें