
ठायें,ठायें,ठायें की जंगल में गूंजी आवाज, चार बदमाशों के पैर में लगी गोली
मुठभेड़ में 4 शातिर बदमाशों के पैर में लगी गोली, जंगलो में कई राउंड चली फायरिंग
हर्ष शर्मा संवाददाता झांसी
झांसी की पुलिस लगातार बदमाशों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन अभियान चला रही है। इसी के चलते देर रात अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस का बदमाशों से सामना हो गया। जिसमें पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से 4 बदमाश घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं चारों बदमाश शातिर लूटेरे बताए जा रहे हैं। पकड़े गए बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस व नगदी बरामद हुआ है। वहीं एसएसपी शिवहरी मीना ने बताया कि सभी बदमाशों ने विगत दिवस थाना मोठ क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिनके पास से लूट की रकम भी बरामद हुई है। सभी घायल बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है। इनका लम्बा अपराधिक इतिहास है।बताते चलें कि झांसी एसएसपी शिवहरि मीना के निर्देशन में जिले के अंदर बदमाशों के खिलाफ आपरेशन क्लीन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत देर रात्रि जिले में चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें मोंठ थाना पुलिस बमरौली बाइपास के पास चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान जंगल की ओर जाने वाले मार्ग से दो बाइक पर चार सवार संदिग्ध युवक नजर आए। शक होने पर उन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख बाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने बाइक सवारों को पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग करनी शुरु कर दी। पुलिस ने भी अपना बचाव करते हुए बदमाशों पर फायर कर दिया। जिसमें गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। जबकि दो बदमाश भागने में सफल हो गए। घायल बदमाशों के पास से तलाशी के दौरान 315 बोर के दो तमंचे, 4 जिंदा कारतूस और 6 खोखा कारतूस बरामद हुए। दोनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर दूसरी ओर थाना पूंछ थाना पुलिस भी हाईव के पास ग्राम अमरौख के पास चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान अमरौख जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार युवक नजर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी किसी प्रकार अपना बचाव करते हुए बदमाशों पर फायरिंग की। जिसमें गोली लगने से यहां भी दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने तलाशी के दौरान बदमाशों के पास से 315 बोर के दो तमंचे, 3 जिंदा कारतूस और 3 खोखा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें