
झांसी के बरुआसगर नगर पालिका गेट पर शव रखकर प्रदर्शन
झांसी के बरुआसगर नगर पालिका गेट पर शव रखकर प्रदर्शन, अधिशासी अधिकारी, और अध्यक्ष प्रतिनिधि पर लगाए गंभीर आरोप
हर्ष शर्मा संवाददाता झांसी
झांसी बरुआसागर पूर्व पालिका पार्षद/व्यापारी ब्रजेश पटेरिया के निधन पर परिजनों द्वारा पालिका प्रशासन पर आरोप लगाते हुए शव को नगर पालिका के मुख्य द्वार पर रख विरोध प्रदर्शन कर किया जा रहा है, विगत कई माह से पालिका प्रशासन/ब्रजेश पटेरिया दुकान के विवाद का मामला चल रहा है। पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है और लगातार परिजनो को समझने का प्रयास कर रहा है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें