
सपा पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की 2 अरब 37 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क
सपा पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की 2 अरब 37 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क
हर्ष शर्मा संवाददाता झांसी
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति के जप्ती करण अभियान के तहत समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की 237 करोड़ की चल अचल संपत्ति को पुलिस ओर जिला प्रशासन ने सीज कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देशन में राजस्व विभाग की टीम तहसील दार डॉक्टर लाल कृष्ण, एसपी सिटी राधेश्याम राय, सीओ सिटी अविनाश गौतम सहित भारी पुलिस ओर प्रशासन की टीम ने मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट के आरोपी पूर्व विधायक दीपक यादव उर्फ दीप नारायण की आरटीओ कार्यालय स्थित कोठी, मून सिटी के कई फ्लैट सहित 237 करोड़ की संपत्ति सीज कर दी। आपको बता दे की समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपक यादव पर गैंगस्टर सहित कई धाराओं में गंभीर अपराध दर्ज है। अभी पुलिस की संपत्ति सीज की कार्यवाही जारी है। कुल संपत्ति 237 करोड़ की सीज होना है।आपको बता दें 26 दिसंबर को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने झांसी पहुंचकर जेल में बंद पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव से मुलाकात करने पहुंचे थे। और मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला था।दीपनारायण पर हुई अब तक करवाही बुंदेलखंड की सबसे बड़ी संपत्ति कुर्क की कार्यवाही बताई जा रही है। इसके अलावा आने वाले समय में भी प्रशासन के अनुसार कई संपत्तियों पर कार्यवाही की जा सकती है। पूर्व विधायक की जिस कोठी पर कार्यवाही की गई है। इस पर पूर्व में मुलायम सिंह यादव सहित सपा के कई नेता आते रहे हैं।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें